सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शनिवार को सिरसा में हुई ग्रीवेंस मीटिंग के दौरान वीटा मिल्क प्लांट के तत्कालीन CEO भागीरथ को सस्पेंड करने के आदेश दिए। उन पर दूध रिजेक्ट करने का आरोप था। भागीरथ फिलहाल प्लांट में MIS इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मीटिंग बरनाला रोड स्थित पंचायत भवन में हुई।

मीटिंग में कुल 15 शिकायतें रखी गईं। मुख्यमंत्री ने इनमें से तीन शिकायतों पर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान किसानों ने सिरसा जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग भी रखी।
दूध रिजेक्ट करने की शिकायत पर पूर्व CEO सस्पेंड
गांव करीवाला निवासी भूपेंद्र सिंह ने सिरसा मिल्क प्लांट से जुड़ी शिकायत मुख्यमंत्री के सामने रखी। शिकायत के अनुसार, अगस्त 2025 में BMC करीवाला से प्लांट ने दूध लिया था।
गांव करीवाला निवासी भूपेंद्र सिंह ने सिरसा मिल्क प्लांट से जुड़ी शिकायत मुख्यमंत्री के सामने रखी। शिकायत के अनुसार, अगस्त 2025 में BMC करीवाला से प्लांट ने दूध लिया था।
बाद में दूध में कास्टिक की मात्रा अधिक होने की बात कहकर उसे रिजेक्ट कर दिया गया। BMC प्रधान निशान सिंह ने प्लांट के CEO से बात की। शिकायत के मुताबिक, उन्हें कथित तौर पर कहा गया कि BMC का दूध पास नहीं किया जाता।
आरोप है कि दूध वापस करने के बजाय उसे ड्रेन करवा दिया गया। शिकायतकर्ता ने अन्य BMC सेंटरों के दूध से जुड़े मामले भी मुख्यमंत्री के सामने रखे। इसके बाद सीएम ने मिल्क प्लांट के तत्कालीन CEO भागीरथ को सस्पेंड करने के आदेश दिए।
पड़ोसियों के विवाद में जांच के निर्देश
ग्रीवेंस मीटिंग में दो पड़ोसियों के बीच विवाद की शिकायत भी पहुंची। एक पक्ष ने दूसरे पर CCTV कैमरे तोड़ने और मारपीट करने के आरोप लगाए।
ASP आदर्शदीप सिंह ने पुलिस की ओर से मामले की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला पहले से अदालत में विचाराधीन है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सिरसा को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग
किसानों ने मुख्यमंत्री के सामने सिरसा जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग रखी। इस पर नायब सैनी ने कहा कि नहरी पानी ठीक आ रहा है। बारिश जरूर कम हुई है, लेकिन फिलहाल फसल की स्थिति ठीक है और उतना नुकसान नहीं हुआ है।
मुख्यमंत्री ने फसल की स्थिति की जांच कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर नुकसान सामने आता है तो सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।
मीटिंग हॉल के बाहर महिला बेहोश होकर गिरी
ग्रीवेंस मीटिंग के दौरान पंचायत भवन के बाहर एक महिला फरियादी बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। महिला के बेटों पर उनकी जमीन अपने नाम कराने और उन्हें घर से निकालने का आरोप है।
मीटिंग के बाद पत्रकारों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से हरियाणवी कलाकारों को मिल रही धमकियों को लेकर सवाल किया। इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



