कच्छ: गुजरात की कच्छ पुलिस ने अवैध रूप से कर्ज देकर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों का आर्थिक शोषण करने वाले एक बड़े सूदखोरी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पश्चिम कच्छ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर भाइयों—आमद हाजी मामद मंधरा और ओसमाण हाजी मामद मंधरा को गिरफ्तार किया है।
पश्चिम कच्छ एसपी विकास सुंडा और डीवाईएसपी मनीषा देसाई के मार्गदर्शन में कोठारा पुलिस ने इस संगठित वित्तीय रैकेट को ध्वस्त किया। यह पूरा मामला तब सामने आया जब 10 प्रतिशत के भारी-भरकम चक्रवृद्धि (कंपाउंड) ब्याज के जाल में फंसा एक स्थानीय पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि वह आरोपी भाइयों को करीब ₹36.5 लाख चुका चुका था, फिर भी आरोपियों का पेट नहीं भरा और वे उसे लगातार धमकियां दे रहे थे। हिम्मत जुटाकर दर्ज कराई गई इस शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया।
पुलिस द्वारा आरोपियों के ठिकानों पर की गई छापेमारी में ₹2.25 करोड़ (₹2,25,79,120) से अधिक मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है। बरामद सामानों में शामिल हैं:
- नकदी और आभूषण: ₹1.24 करोड़ से अधिक की बेहिसाब नकदी, 831 ग्राम सोना और 2.2 किलोग्राम चांदी (कुल आभूषण मूल्य ₹1.01 करोड़)।
- दस्तावेज व चेक: 77 साइन किए हुए ब्लैंक चेक, 74 चेकबुक, 72 बैंक पासबुक और 9 खाता-बहियां।
- संपत्ति व वाहन: 35 जमीन और मकानों के मूल दस्तावेज, 17 गाड़ियों की आरसी (RC) बुक, 11 कारोबारी फर्मों के स्टैंप और 28 हिसाबी डायरियां।
तलाशी में सामने आए ये तथ्य दर्शाते हैं कि आरोपियों ने कर्ज की आड़ में लोगों के घर, जमीन और पहचान तक गिरवी रख ली थी। पुलिस अब इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य तारों और पीड़ितों की तलाश में जुटी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

