शब्बीर अहमद, भोपाल। भोपाल मंडल के बीना रेलवे स्टेशन पर एक गर्भवती महिला ने रेलवे स्टेशन पर बच्चे को जन्म दिया है। दादर–गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला यात्री किरण को बीना स्टेशन के पास प्रसव पीड़ा हुई। किरण की स्थिति गंभीर होने पर बीना रेलवे स्टेशन पर रेलवे चिकित्सकीय टीम एवं रेलवे सुरक्षा बल टीम को तत्काल सूचना दी गई।
READ MORE: बेटी की शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर रखे थे जेवर और 40 हजार नगद, चोर ले गए, 2 महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली
सूचना प्राप्त होते ही रेलवे महिला चिकित्सक डॉ. राधिका एवं रेलवे स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्लेटफॉर्म 5 पर आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई तथा महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। प्रसूति के उपरांत महिला एवं नवजात शिशु को बेहतर चिकित्सकीय देखभाल के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से शासकीय अस्पताल, बीना में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की स्थिति सामान्य एवं सुरक्षित बताई गई।

