लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद। जिले के डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र स्थित खरखरा जलाशय में मछली पालन कार्य के दौरान एक मजदूर के डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहारी लाल सलाम (75 वर्ष) निवासी अन्नपूर्णा पारा, जिला कांकेर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बिहारी लाल सलाम खरखरा जलाशय में बने गेज में मछलियों को दाना डालने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और शव की तलाश शुरू की। घटना को लेकर मछली पालन करने वाले ठेकेदार की लापरवाही की बात सामने आ रही है।

narayana

बिना सुरक्षा जैकेट के पानी में भेजा गया

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग मजदूर को बिना सुरक्षा जैकेट के ही पानी में भेजा गया था। सूत्रों के मुताबिक मजदूर ने पानी में जाने से मना भी किया था, लेकिन इसके बावजूद उसे जबरन भेजे जाने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। ठेकेदार की भूमिका को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें