मानसा: ‘वारिस पंजाब दे’ के नेता लक्खा सिधाना को माइनर हार्ट अटैक आने की जानकारी सामने आई है। इसकी जानकारी आज अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी के दौरान लखा सिधाना और उनके वकीलों ने दी। आपको बता दें पुलिस द्वारा उन्हें कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया है.
लक्खा सिधाना के वकील गुरप्रीत सिंह संधू और हरजोत सिंह मान ने बताया कि लखा सिधाना को माइनर हार्ट अटैक आया है. उन्हें छाती में दर्द हो रहा है और सांस लेने में भी परेशानी हो रही है. हालांकि, पुलिस की ओर से उन्हें मेडिकल सहायता उपलब्ध करवाई गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने छाती में दर्द की शिकायत की. इसके चलते वकीलों ने लखा सिधाना की मेडिकल जांच करवाने के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया.
वकीलों ने बताया कि पुलिस लखा सिधाना का मोबाइल फोन बरामद करवाने का हवाला देकर 7 दिन का और रिमांड मांग रही थी, लेकिन उन्होंने अदालत में इसका विरोध किया. उन्होंने अदालत को बताया कि जिस दिन पुलिस ने लखा सिधाना को गिरफ्तार किया था, उस दिन मोबाइल फोन उनकी जेब में था. ऐसे में या तो फोन वहीं गिर गया होगा या फिर उनकी जेब से निकाल लिया गया होगा.
वकीलों ने पुलिस से सवाल किया कि इतने दिन बीत जाने के बावजूद क्या मोबाइल फोन को ट्रेस करने या उसकी आखिरी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की गई? इस पर पुलिस की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया. इसके बाद अदालत ने लखा सिधाना का एक दिन का रिमांड मंजूर किया.

गौरतलब है कि पुलिस ने लक्खा सिंह सिधाना को 28 अक्तूबर को डी.सी. आवास के सामने से कथित तौर पर जबरन हिरासत में लिया था. कुछ युवकों ने उनकी मदद करने की कोशिश भी की, लेकिन सिविल वर्दी में पहुंची पुलिस उन्हें खींचकर गाड़ी में डालकर ले गई. वहीं, अन्य युवकों को भी पुलिस जबरन गाड़ियों में बैठाकर ले गई थी.
- IIIT के महिला हॉस्टल में छात्रा की मौत: थर्ड ईयर की वैष्णवी ने लगाई फांसी, पुलिस कर रही कारणों की जांच
- मध्य प्रदेश से गुरुग्राम पहुंच रही थी हथियारों की खेप, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन के साथ दो गिरफ्तार
- तिरंगे में लिपटा लौटा गांव का लाड़ला, बेटे को आखिरी बार देख बिलख पड़े माता-पिता; हत्यारों को फांसी और CBI जांच की मांग
- झोटा हत्याकांड: 21 दिन बाद भी धरना जारी, कैबिनेट मंत्री गुरमीत खुड्डियां ने परिवार से की मुलाकात
- अनुप्रिया पटेल फिर बनीं अपना दल की बॉस, जानिए 2027 के लिए क्या है पार्टी का मास्टरप्लान?
