Rajasthan Royals New Owner: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान की माटी से जुड़े दुनिया के दिग्गज उद्योगपति और स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल ने अपनी घरेलू टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) को खरीद लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मित्तल परिवार ने वैक्सीन किंग अदार पूनावाला के साथ मिलकर इस फ्रेंचाइजी को खरीदने का बड़ा समझौता किया है। यह डील न केवल राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों के लिए चौंकाने वाली है, बल्कि इसने आईपीएल के इतिहास के पिछले सभी निवेश रिकॉर्ड्स को भी ध्वस्त कर दिया है।

15,660 करोड़ की रिकॉर्ड डील: समझिए पूरा गणित
इस पूरे सौदे की वैल्यू लगभग 1.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय रुपयों में करीब 15,660 करोड़ रुपए बताई जा रही है। डील पूरी होने के बाद टीम का मालिकाना हक पूरी तरह बदल जाएगा। नए स्ट्रक्चर के मुताबिक, मित्तल परिवार के पास अब राजस्थान रॉयल्स की लगभग 75% हिस्सेदारी होगी। वहीं, अदार पूनावाला करीब 18% हिस्सेदारी के साथ पार्टनर के तौर पर जुड़े रहेंगे। पुराने मालिक मनोज बडाले के पास अब महज 7% हिस्सा रहेगा, हालांकि वे टीम के मार्गदर्शन के लिए मैनेजमेंट का हिस्सा बने रहेंगे।
चूरू से निकला किंग अब चलाएगा रॉयल्स का राज
इस सौदे का सबसे दिलचस्प पहलू लक्ष्मी निवास मित्तल का राजस्थान से गहरा जुड़ाव है। मित्तल का जन्म राजस्थान के चूरू जिले के एक छोटे से गांव में हुआ था। अपनी जड़ों की ओर लौटते हुए मित्तल ने साफ कहा है कि क्रिकेट से उनका बचपन का लगाव है और राजस्थान रॉयल्स से जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है। सूत्रों की मानें तो मित्तल परिवार अब टीम की विरासत को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की तैयारी में है।
सिर्फ भारत ही नहीं, अब ग्लोबल होगी रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स अब महज एक आईपीएल टीम तक सीमित नहीं रही है। इस मेगा डील में राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक वाली दक्षिण अफ्रीका की पार्ल रॉयल्स और कैरेबियन लीग की बारबाडोस रॉयल्स भी शामिल हैं। यानी अब चूरू और जयपुर का नाम दुनिया भर की क्रिकेट लीग्स में गूंजेगा। हालांकि, इस सौदे को अभी BCCI और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है। माना जा रहा है कि सितंबर 2026 तक कागजी कार्रवाई और सभी रेगुलेटरी मंजूरियां पूरी हो जाएंगी।
मित्तल ने मारी बाजी
आपको बता दें कि इससे पहले अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने करीब 15,289 करोड़ रुपए की बोली लगाकर फ्रेंचाइजी को खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका अब मित्तल और पूनावाला के बोर्ड में शामिल होने से राजस्थान रॉयल्स की माली हालत और ब्रांड वैल्यू कई गुना बढ़ गई है। आने वाले समय में बोर्ड की मीटिंग्स में लक्ष्मी मित्तल, आदित्य मित्तल और अदार पूनावाला जैसे दिग्गज एक साथ नजर आएंगे।
पढ़ें ये खबरें
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी
