राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/ सीहोर। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का सबसे भरोसेमंद चैनल न्यूज 24 मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ (News24 MP-CG) और लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) सीहोर जिले के इछावर में आज एक खास कार्यक्रम ‘मध्य प्रदेश का भविष्य सीहोर-इछावर’ का शासकीय आवास खेलकूद संस्थान, भोपाल नाका में संपन्न हुआ। इस दौरान सीहोर के भविष्य पर चर्चा हु। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर, नगर पालिका सीएमओ, नगर पुलिस अधीक्षक समेत कई बड़ी शख्सियत शामिल हुए।
सीहोर अपर कलेक्टर बृजेश सक्सेना ने जिले में शासन स्तर पर चल रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में डिजिटलाइजेशन से आमजन को दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिल गई है। रजिस्ट्री के बाद नामांतरण तक ऑनलाइन हो रहे हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे ने 2013 में शुरू किए सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत के बारे में बताया कि वो जहां-जहां जाते हैं पुलिस पंचायत शुरू करवा आते हैं। किसी जिले में 15 हजार तो किसी जिले में 30 हजार तक सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायतों से जुड़ गए हैं। उनसे नशा अभियान को लेकर किए अभिनय और देशभर से मिली प्रशंसा के बारे में विस्तार से चर्चा की।
सीएमओ नगर पालिका सीहोर सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि सुनियोजित विकास के लिए सीहोर के मास्टर प्लान को लेकर शासन स्तर पर तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि शहर में स्वच्छता पर तो खासा फोकस किया ही जा रहा है। पानी जैसी मूलभूत सुविधा जैसी समस्याओं का निदान किया गया है।
नगर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण का अद्भुत काम हुआ है। उन्होंने बताया कि पत्रकारिता के साथ पीएचडी की। फिर नायब तहसीलदार बनने के बाद राज्य पुलिस सेवा में आने का मौका मिला।
कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी कमलेश दोहरे, मां नर्मदा हॉस्पिटल के डायरेक्टर ज्ञान सिंह मेवाडा, शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान के प्राचार्य आलोक शर्मा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, निमोटा ग्राम पंचायत सरपंच वीरेंद्र राठौड़, विश्व हिंदू परिषद प्रखंड समरसता प्रमुख सौरभ मकरैया ने भी शिरकत की
इस पूरे गरिमामयी और सफल आयोजन के पीछे न्यूज़ 24 मध्य छत्तीसगढ़ और lalluram.com की पूरी टीम की कड़ी मेहनत रही। कार्यक्रम में न्यूज़ 24 के स्टेट न्यूज कोऑर्डिनेटर राकेश चतुर्वेदी, सेल्स हेड अनुज तिवारी, प्रिंसिपल करसपोंडेंट शिखिल ब्यौहार, एडमिन हेड रवि सैनी, स्थानीय संवाददाता अनिल मालवीय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


