Lalluram Exclusive: प्रतीक चौहान. ओडिशा के राउरकेला में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक की मदद से हाथियों के एक झुंड को ट्रेन हादसे से बचा लिया गया. यह घटना सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला वन प्रभाग में हुई, जहां एआई तकनीक ने वन्यजीव संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. रेलवे के सूत्रों ने लल्लूराम डॉट कॉम को बताया कि यह झुंड दो वयस्क हाथियों और एक बच्चे का था, जो रेलवे ट्रैक पर आ गया था, हालांकि हाथियों के इस झुंड में कुल 28 हाथी थे. रणनीतिक रूप से लगाए गए एआई कैमरों ने इन हाथियों का पता लगाकर तुरंत अलर्ट जारी किया. यह सूचना वन विभाग के नियंत्रण कक्ष तक पहुंचाई गई, जिससे ट्रेन को समय रहते रोक दिया गया और एक बड़ी दुर्घटना टल गई.

बता दें कि यह पहल राउरकेला स्टील प्लांट के व्यापक वन्यजीव संरक्षण प्रयासों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य रेलवे ट्रैकों से गुजरने वाले वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. इस परियोजना के तहत रेलवे ट्रैक के महत्वपूर्ण स्थानों पर चार एआई कैमरे लगाए गए हैं. ओडिशा वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक इस परियोजना को राउरकेला वन प्रभाग से आगे केओनझार और बोनाई क्षेत्रों तक विस्तारित करने की योजना है.
Also Read: छत्तीसगढ़ के इस आश्रम शाला में भूत-प्रेत का शक, अचानक बीमार हुए 23 बच्चे
पूरी घटना 5 दिसंबर की
रेलवे सूत्रो के मुताबिक 5 दिसंबर को लगभग 28 हाथियों का एक झुंड रेलवे ट्रैक के पास देखा गया. एआई उपकरण से रेलवे और वन विभाग को एसएमएस अलर्ट भेजा गया. अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रेन को रोक दिया और हाथियों को सुरक्षित निकलने दिया. इसके बाद ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू किया गया.
देंखे Video
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- JPSC Exam 2026: जेपीएससी की 3 बड़ी परीक्षाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, विज्ञापन रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित
- सरकार के 200 अफसर हमारे संपर्क में…राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- ‘मुझे लगातार मैसेज मिल रहे हैं’
- Follow Your Heart: एयरटेल-पेप्सिको की नौकरी से UN के मंच तक, जानिए बिहार के आनंद प्रियदेव के संघर्ष की कहानी
- शीतला माता मंदिर में पहले दिन 3 लाख तक पहुंचे भक्त, 24 घंटे होंगे दर्शन
- मुख्य सचिव ने किया अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान: सितम्बर में उत्कृष्ट काम करने पर प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

