सत्या राजपूत, रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध उत्खनन के मामले को लल्लूराम डॉट कॉम द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। खबर प्रकाशित होते ही खनिज विभाग की टीम मोदीनगर स्थित अवैध खनन स्थल पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। इलाके में लंबे समय से जेसीबी और ट्रकों के जरिए मिट्टी, मुरूम व पत्थरों की अवैध खुदाई का खेल चल रहा था, लेकिन मामला उजागर होने के बाद खनिज विभाग के इंस्पेक्टर और सुपरवाइजर आसपास के क्षेत्र की जांच में जुट गए हैं।

इसे भी पढ़ें : Raipur News: सरकारी जमीन पर बेखौफ चल रहा खनिजों के अवैध उत्खनन का खेल, मीडिया को देख JCB छोड़कर भागा ड्राइवर

माइनिंग इंस्पेक्टर प्रवीण ने बताया कि उन्हें लल्लूराम डॉट कॉम की खबर के माध्यम से मामले की जानकारी मिली। फिलहाल कार्रवाई जारी है, मौके से अवैध उत्खनन करने वाले फरार हो गए हैं।

narayana

उन्होंने कहा कि खबर में लगाए गए फोटो और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 30-40 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में अवैध खुदाई हुई है। यहां से हजारों ट्रक मिट्टी, मुरूम और चूना पत्थर निकाला गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जमीन सरकारी है। कितना हिस्सा सरकारी है और कितना प्राइवेट, इसका पता पटवारी से लगाया जाएगा। पंच, सरपंच और यहां के पार्षदों से भी बातचीत जारी है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि अवैध उत्खनन किसने किया है।

वहीं मौके पर पहुंची टीम ने बताया कि वहां का पता पूछने पर उन्हें गुमराह करने की कोशिश की गई। चारों तरफ पहुंचने वाले मार्गों पर जासूस बढ़ाया गया है। रास्ता या माइनिंग के बारे में पूछने पर साफ कहा जाता है कि यहां कोई ऐसा काम नहीं हो रहा है और न ही ऐसी कोई जगह है।

कैमरा देखते ही भागने लगे ट्रक-जेसीबी चालक

बता दें कि कचना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर लंबे समय से बेखौफ तरीके से अवैध उत्खनन किया जा रहा था। शुक्रवार को जब लल्लूराम डॉट कॉम की टीम मौके पर पहुंची तो अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया। ट्रक और जेसीबी चालक मौके से भागने लगे। टीम ने करीब एक किलोमीटर तक उनका पीछा किया, लेकिन रास्ता खत्म होने पर जेसीबी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H