सत्या राजपूत, रायपुर। सरकारी अस्पतालों में एक्सपायरी और नियर एक्सपायरी दवाओं के डंप को लेकर प्रकाशित लल्लूराम डॉट कॉम की खबर का बड़ा असर हुआ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) रायपुर डॉ. मिथिलेश चौधरी ने पांच सदस्यीय जांच दल गठित कर दिया है।

CMHO कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि गठित टीम पूरे मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। जांच दल को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

narayana

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने कहा कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यह जांच की जाएगी कि एक्सपायरी और नियर एक्सपायरी दवाओं का डंप आखिर क्यों पड़ा हुआ था और दवाओं के समय पर उपयोग नहीं होने के पीछे क्या कारण रहे। इसके साथ ही यह भी जांच का विषय बनाया गया है कि दवाओं की एक्सपायरी से पहले उन्हें आसपास के अन्य अस्पतालों या स्वास्थ्य केंद्रों में क्यों नहीं भेजा गया।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

देखें आदेश

गौरतलब है कि लल्लूराम डॉट कॉम ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों की जान से खिलवाड़ और एक्सपायरी के करीब पहुंच चुकी दवाओं की सप्लाई को लेकर खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है।

लल्लूराम डॉट कॉम में प्रकाशित खबर

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H