आशुतोष द्विवेदी, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में अवैध हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी गई है। चोरहटा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ये हथियार मध्यप्रदेश के धार जिले से रीवा लाए गए थे। पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

READ MORE: मंदसौर में 10 गायों की संदिग्ध मौत: दूषित भोजन खाने की आशंका; 7-8 गायें गंभीर, मचा हड़कंप

रीवा जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरहटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर रोशन गुप्ता और मंजर अंसारी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 8 अवैध पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि हथियार धार जिले से लाए गए थे। इसके बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियारों का सप्लायर कौन है, इन्हें किसे पहुंचाया जाना था और इस अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी आपराधिक वारदात में किया जा सकता था। मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

READ MORE: गरीबों के हक में डाका: फिंगर लगवाया, राशन गायब! कटनी के पहरुआ में 100 गरीब बारिश में भूखे, सरपंच ने कलेक्टर से लगाई फरियाद

पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरु करन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर अवैध हथियार तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। रीवा पुलिस ने साफ किया है कि जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m