नागपुर में शनिवार देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. शहर के कोठी रोड क्षेत्र में दो गुटों के बीच पुराने विवाद और दबदबा कायम करने की लड़ाई को लेकर शुरू हुआ तनाव अचानक हिंसक झड़प में बदल गया. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी की गई. घटना रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया.

नागपुर के कोठी रोड पर 17 मई को देर रात दो पक्षों के बीच दो राउंड फायरिंग की गई. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई. ये घटना RSS मुख्यालय के पास हुई.

महाराष्ट्र के नागपुर में 17 मई को रात करीब 11:30 बजे शहर के कोठी रोड इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब वर्चस्व की लड़ाई और पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दो राउंड फायरिंग की गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. इस मामले में शामिल कुछ आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई में पकड़े जा चुके हैं.

गौरतलब है कि जहां यह घटना हुई, वो इलाका आरएसएस मुख्यालय से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है.

पुलिस शुरुआती जांच में आपसी रंजिश और क्षेत्र में वर्चस्व कायम करने की लड़ाई को घटना की बड़ी वजह मान रही है. वहीं दूसरी ओर प्रेम प्रसंग को लेकर भी विवाद की बात सामने आ रही है, जिसके चलते तनाव बढ़ा और फायरिंग तक नौबत पहुंच गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो प्रमुख आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं. उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि फरार आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके.

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके. अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग में इस्तेमाल हथियार कहां से लाए गए थे और इसके पीछे कोई बड़ा आपराधिक नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m