बिग बॉस ओटीटी फेम और यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर मुसीबतों में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस बार वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर आ गए हैं. एल्विश की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने लॉरेंस गैंग की तरफ से धमकी भरा मैसेज की बात कही है. अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनसे 10 करोड़ रुपये की एक्सटॉर्शन मनी की मांग हुई है. यूट्यूबर से कहा है कि उन्हें धमकी दी गई है कि अगर उन्होंने ये पैसे दो दिन में नहीं भेजे, तो उन्हें गोली मार दी जाएगी.

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब एल्विश को जान से मारने की धमकी दी गई हो. उन्हें पहले भी कई बार धमकी भरे कॉल-मैसेज आ चुके हैं. एक बार तो उनके गुरुग्राम स्थित घर पर अज्ञात शख्स ने गोली भी चलाई थी. माना जाता है कि यूट्यूबर के घर लॉरेंस गैंग द्वारा ही हमला हुआ था. अब एल्विश से एक्सटॉर्शन मनी मांगी गई है, जिससे उनके फैंस की चिंता बढ़ सकती है.

पिता को मिला धमकी भरा मैसेज

एल्विश के अलावा उनके पिता को भी धमकी भरा मैसेज मिला है. मैसेज में साफ लिखा है कि अगर दो दिन में रुपये न दिए गए, तो उन्हें गोली मार देंगे. घटना के बाद एल्विश ने सेक्टर-56 थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है.

पुलिस को दी शिकायत में एल्विश यादव ने बताया कि 5 मई को उनके पास विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी. वे यह कॉल वह उठा नहीं पाए. इसके कुछ देर बाद उन्हें विदेशी नंबर से ही एक व्हाट्सएप मैसेज आया. 10 करोड़ रुपये की रकम दो दिन में देने के लिए कहा गया. ऐसा न करने पर गोली मारने की धमकी दी गई. धमकी देने वाला लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताया जा रहा है.

पहले भी विवादों में रहे हैं एल्विश की जिंदगी

लॉरेंस गैंग से पहले साल 2023 में एल्विश एक रेव पार्टी में सापों के जहर को लेकर भी सुर्खियों में आए थे. दावा किया गया कि उस पार्टी में सापों के जहर का इस्तेमाल किया जाता था, जिसके बाद यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया. एल्विश के खिलाफ केस दर्ज हुआ. एल्विश को कुछ वक्त पहले इस केस में सुप्रीम कोर्ट से फटकार भी पड़ी थी. कोर्ट ने कहा था कि उनके केस ने समाज में गलत मैसेज दिया.इसकी वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत जांच की जाएगी. अब एल्विश के साथ आगे क्या होगा, ये वक्त आने पर पता चलेगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m