मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही विजय ने कई बड़े ऐलान किए, जिनमें 200 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं की सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स जैसे कई बड़े मुद्दे शामिल थे. इसी दौरान उन्होंने कहा कि तमिलनाडु पर 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है. उनके इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके मुखिया एमके स्टालिन की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. स्टालिन ने विजय की ओर से किए ऐलान का स्वागत करते हुए कहा, ‘तुरंत यह कहना शुरू न करें कि सरकार के पास धन नहीं है. धन है. आवश्यकता है तो उसे जनता तक पहुंचाने की इच्छाशक्ति और शासन करने की क्षमता की.’
उन्होंने आगे कहा कि पांच वर्षों में, कोविड और बाढ़ जैसी कई समस्याओं और केंद्र सरकार की भाजपा सरकार की उपेक्षा के बावजूद, हमने जनता के लिए अनगिनत कल्याणकारी योजनाएँ लागू कीं.
क्या आपको तमिलनाडु के बजट की जानकारी नहीं थी ? – स्टालिन
डीएमके प्रमुख ने आगे कहा, ‘आपने अपने पहले भाषण में इस आरोप का जिक्र किया कि पिछली सरकार ने 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ा और सरकारी खजाना खाली कर दिया, तमिलनाडु का ऋण स्तर निर्धारित सीमा के भीतर है.’
उन्होंने कहा कि हमने फरवरी के बजट में ही तमिलनाडु सरकार की वित्तीय हालत स्पष्ट कर दी थी. क्या आपको यह जानकारी नहीं थी? क्या आपने जनता से सिर्फ वादे किए थे? जिन लोगों ने आपको वोट दिया है, उन्हें फिर से धोखा न दें और मुद्दे को भटकाने की कोशिश न करें!
स्टालिन का विजय पर बड़ा अटैक
स्टालिन ने विजय को घेरते हुए कहा कि आप ये कहकर सत्ता में आए थे- मैं जनता से वही वादे करूंगा, जिन्हें मैं पूरा कर सकूं, अब सरकार चलाने की शुरुआत ही कर रहे हैं. मुझे विश्वास है कि हमारी तरह आप भी जल्द ही जनता से किए गए वादों को पूरा करने के तौर-तरीके सीख लेंगे. जिन लोगों ने आपको वोट दिया है, उनके साथ-साथ मैं भी यही उम्मीद करता हूं. एक बार फिर, आपके शासन में तमिलनाडु के विकास की यात्रा जारी रहने के लिए मेरी शुभकामनाएं!
पद संभालते ही एक्शन में विजय
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही थलापति विजय फुल एक्शन मोड में आ गए हैं. पद ग्रहण करते ही उन्होंने राज्य के दो सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. पी. सेंथिलकुमार का तबादला कर उन्हें मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव / सचिव-I के पद पर तैनात किया गया है. वहीं आदि द्रविड़ और जनजातीय कल्याण विभाग की सचिव जी. लक्ष्मी प्रिया का तबादला कर उन्हें मुख्यमंत्री के सचिव-II के पद पर तैनात किया गया है. इसके अलावा विजय की टीवीके ने जेसीडी प्रभाकर जो प्रोटम स्पीकर नियुक्त किया है, जो कल विधायकों को शपथ दिलाएंगे. उसके अगले दिन स्पीकर का चुनाव होगा. सूत्रों के मुताबिक, टीवीके की ओर से प्रभाकर ही उम्मीदवार होंगे. स्पीकर चुनाव के बाद फ्लोर टेस्ट होगा.
पिता ने क्या कहा ?
मुख्यमंत्री विजय के पिता चंद्रशेखर ने कहा, ‘मुझे और क्या चाहिए? यह मेरा सपना था और मेरे बेटे ने उस सपने को पूरा कर दिया है. वह अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं. विजय अगर कुछ कहते हैं तो उसे जरूर पूरा करते हैं. हर मामले में, उनका इरादा अपने वादे को पूरा करने का होता है. वह केवल उसी बात की चर्चा करते हैं जिसे वह पूरा कर सकते हैं और उन्होंने बचपन से ही इस सिद्धांत का पालन किया है.’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

