अनूप दुबे, कटनी (ढीमरखेड़ा)। कटनी जिले की ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बम्हनी के आश्रित ग्राम बनेहरी में नल जल योजना के तहत हुए काम में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। युवा कांग्रेस के महासचिव अजीमुद्दीन ने बताया कि 2 साल पहले जल जीवन मिशन योजना के तहत टंकी का निर्माण कराया गया था। तकरीबन चार माह टंकी चालू थी। इसके बाद टंकी बंद हो गई थी।
8-10 दिनों पहले टंकी चालू की गई है जिसमें टंकी से भी पानी टपक रहा है और गांव में तकरीबन एक दर्जन जगहों से ज्यादा में पाइपलाइन लीकेज है। इसकी वजह से टंकी चालू करने पर ग्रामीणों के घरों में पानी भर रहा है। निर्माण कार्य में शुरू से ही ठेकेदार के द्वारा लापरवाही की जा रही थी। जिसकी शिकायत विभागीय एवं प्रशासनिक अधिकारियों से करने के बाद ठेकेदार की लापरवाही पर रोक नहीं लगी और सरकार का लाखों करोड़ों रुपए का बजट खर्च होने के बाद भी गांव में पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है।
वहीं अब घटिया निर्माण के कारण टंकी के पानी के कारण समस्या बढ़ने से लोगों को खतरा मंडरा रहा है। आशंका है कि कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर से समस्या निराकरण कराने की मांग की हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

