हर्षराज गुप्ता, खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की देवली प्राथमिक माध्यमिक शाला में पिछले तीन साल से करीब 180 बच्चों की पढ़ाई अव्यवस्थाओं के बीच हो रही है। स्कूल भवन की जर्जर हालत के कारण चार कमरों में ही आठ कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। एक ही कमरे में दो-दो कक्षाएं लगने से बच्चों को शोरगुल के बीच पढ़ाई करनी पड़ रही है।

चार कमरों में आठ कक्षाएं

स्कूल में पहली से तीसरी कक्षा के करीब 60 बच्चों को एक ही कमरे में बैठाया जाता है। दूसरे कमरे में चौथी के 20 और पांचवीं के 19 बच्चे पढ़ते हैं। तीसरे कमरे में छठी के 28 और सातवीं के 25 बच्चों की संयुक्त कक्षा लगती है।

एक ही कक्ष में दो अलग-अलग कक्षाएं संचालित होने से पढ़ाई के दौरान लगातार शोर रहता है। इससे बच्चों को शिक्षक की बात समझने और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m