सत्यपाल सिंह राजपूत, रायपुर। व्याख्याता-व्याख्याता एल.बी.-प्रधान पाठक पू.मा.शाला (स्नातकोत्तर एवं प्रशिक्षित ) ई संवर्ग की प्रावधिक वरिष्ठता सूची पर दावा-आपत्ति मांगी गई थी. जिसके आने का क्रम जारी है. अंतिम वरिष्ठता सूची जारी करने के पूर्व जिलों से प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षणोंपरांत हॉर्ड एवं साफ्ट कापी में 16 अक्टूबर तक उपलब्ध कराने कहा गया है.

इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से तमाम संयुक्त संचालकों को पत्र जारी किया गया है. पत्र में बताया गया है कि प्राप्त दावा आपत्तियों का परीक्षणोंपरांत वरिष्ठता सूची तैयार की गई है, जिसे परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है. इसके साथ ही अभी भी कुछ जिलों से दूरभाष से जानकारी / दावा आपत्तियां प्राप्त हो रहे हैं. इस संबंध में 16 अक्टूबर के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियां स्वीकार्य नहीं की जाएगी. इसके साथ इस आशय का प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराने कहा गया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m