इमरान खान, खंडवा। जिले के पंधाना क्षेत्र में पिछले कई महीनों से ग्रामीणों में दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। चार दिन की मशक्कत के बाद वन विभाग ने उसे पकड़ लिया, जिससे खरखेड़ी, काकोड़ा और अंबाखेड़ा के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

वन विभाग ने इलाके में पिंजरा लगाया

खंडवा जिले की पंधाना तहसील के खरखेड़ी, काकोड़ा और अंबाखेड़ा गांवों में पिछले 3 से 4 महीनों से तेंदुए का आतंक बना हुआ था। जंगल से निकलकर तेंदुआ लगातार गांवों में पहुंच रहा था और मवेशियों को अपना शिकार बना रहा था। खेतों में काम करने जाने वाले ग्रामीण भी डर के साए में जी रहे थे। बीते दिन तेंदुए ने एक गाय के बछड़े का शिकार कर लिया, जिसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने इलाके में पिंजरा लगाया।

दतिया उपचुनाव: ‘मैं जन्म से ही नायक हूं, खलनायक नहीं’, इंटरव्यू में बोले अवधेश नायक,

आज सुबह तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद

लगातार चार दिन तक निगरानी और प्रयास के बाद आज सुबह तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़ में आने के बाद वन विभाग की टीम उसे अपने साथ ले गई। वहीं ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि वन विभाग ने जंगल से लगे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और किसी भी वन्यजीव की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की है।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्रः घर पर प्रदर्शन करने पहुंचे दंपती

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m