सुशील सलाम, कांकेर। जिले के सरोना वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम गट्टागुडूम में तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई है। दो अलग-अलग घटनाओं में तेंदुए ने घरों में घुसकर सो रहे ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद से गांव में भय का माहौल है। वहीं वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार, तेंदुए ने बीती रात दो घरों में घुसकर सो रहे ग्रामीणों पर हमला किया, जिससे दोनों लोग घायल हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में एक महिला और एक पुरुष शामिल है

narayana

घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है और लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। इसधर घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H