संजय पाटीदार, भोपाल। राजधानी भोपाल के एम्स अस्पताल में नर्सों की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगाए जाने से तीन साल के मासूम की मौत हो गई। मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि बोन मैरो टेस्ट के लिए मंगाया गया फॉर्मेलिन इंजेक्शन गलती से बच्चे की आईवी लाइन में डाल दिया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में मौत हो गई।
READ MORE: कोर्ट मैरिज के बाद बवाल: तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई महिला, अब पति पर लगा किडनैपिंग का आरोप
जानकारी के मुताबिक बीना निवासी 3 वर्षीय मासूम को इलाज के लिए परिजन एम्स भोपाल लेकर आए थे। वर्ष 2025 में इलाज के दौरान नर्सों की कथित लापरवाही से बच्चे को गलत इंजेक्शन लगा दिया गया था। जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि बोन मैरो सैंपल को सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल होने वाला फॉर्मेलिन आईवी लाइन के जरिए बच्चे के शरीर में पहुंच गया था। पोस्टमार्टम और विशेषज्ञ जांच रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि लापरवाही ही मौत की मुख्य वजह बनी।
READ MORE: 8 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया घिनौना काम: घर के बाहर खेल रही मासूम को कमरे में ले गया 50 साल का शख्स, फिर… POCSO एक्ट में मामला दर्ज
मामले में बागसेवनिया थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वहीं पूरे प्रकरण की जानकारी मेडिकल काउंसिल को भी भेजी जा रही है ताकि जिम्मेदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सके। घटना ने अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

