अजयारविंद नामदेव, शहडोल। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी एक बार फिर जानलेवा साबित हुई,शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-43 के पंचवटी चौराहे के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने हेलमेट की अहमियत को फिर उजागर कर दिया है। तेज रफ्तार ईंट लोड डग्गी ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था, यदि हेलमेट पहने होते तो शायद जान बच जाती। 

READ MORE: महामंडलेश्वर की कार पर पथराव: चार-पांच अज्ञात युवकों ने किया हमला, वाहन नहीं रोकने पर बरसाए पत्थर 

मृतक की पहचान सागर कोल (21 वर्ष), पिता सुंदर कोल, निवासी करण तलैया, अमन होटल के पास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सागर अपने साथी करण कोल के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ईंट लोड डग्गी ने बाइक को टक्कर मार दी, हादसा इतना भीषण था कि सागर कोल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि करण कोल गंभीर रूप से घायल हो गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बाइक सवार हेलमेट पहने होते तो सिर में लगी गंभीर चोटों से बचाव संभव था और शायद एक परिवार का चिराग बुझने से बच जाता, सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लगातार हेलमेट पहनने की अपील की जाती है, लेकिन लोग अब भी इसे नजरअंदाज कर रहे हैं।

READ MORE: फिल्म ‘पुष्पा’ की तर्ज पर गुप्त केबिन बनाकर शराब तस्करी: पुलिस ने फ़िल्मी अंदाज में घेराबंदी कर दबोचा, एक गिरफ्तार  

घटना की सूचना मिलते ही बुढ़ार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार बढ़ते सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना एक बार फिर संदेश दे रही है कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने के लिए जरूरी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m