कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दिल दहलाने मामला सामने आया है। जहां महाराजपुरा क्षेत्र के BSF कॉलोनी में कार सवार युवकों ने सड़क पर चल रहे एक बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चा कई फीट ऊपर उछलकर नीचे गिरकर घायल हो गया। इस घटना का CCTV फुटेज देख हर किसी की रूह कांप उठेगी। 

यह भी पढ़ें: महाकाल मंदिर में हिडन कैमरा लगा चश्मा पहनकर पहुंचे 3 युवक, पूछताछ में बताई ये वजह

दरअसल, घटना शनिवार शाम 4 बजे की है जब 2 बच्चे अपने घर के बाहर टहल रहे थे। तभी सामने से एक कार लहराते हुए आई। एक छात्र संभल पाता, उससे पहले कार सवार ने उसे ठोकर मार दी और एक घर पर गाड़ी जा भिड़ी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल ही गया लेकिन कार में सवार युवक उसकी मदद करने के बजाय वहां से भाग खड़े हुए। 

यह भी पढ़ें: टेरर टैक्स न देने पर पुलिस चौकी के बाहर से युवक का किडनैप, गोली मारकर कार से फेंका, अस्पताल तक पहुंचे हमलावर

टक्कर के बाद छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की शिकायत पर कार चालकों की पहचान के साथ उनकी तलाश में पुलिस जुट गई है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m