बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. ट्र‍िपल मर्डर के इस सनसनीखेज मामले में एक बेटी ने अपने ल‍िव इन पार्टनर के साथ म‍िलकर अपने माता-प‍िता और बहन की हत्‍या कर दी. बेटी श्वेता और लिव इन पार्टनर केनेथ हत्‍या करने के बाद फरार हैं. पुलिस को शक है कि इन तीनों की हत्‍या, परिवार की बड़ी बेटी श्‍वेता ने अपने बॉयफ्रेंड केनेथ के साथ मिलकर की है. 

यहां एक अपार्टमेंट में एक परिवार के तीन सदस्यों का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। हत्या का आरोप परिवार की बड़ी बेटी श्वेता पर है.

बेंगलुरु से सोमवार सुबह एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक बेटी ने अपने मां-बाप के साथ अपनी छोटी बहन की हत्या अपने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर कर दी. श्‍वेता काफी समय से अपने बॉयफ्रेंड केनेथ के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही है, लेकिन परिवार को यह रिश्‍ता मंजूर नहीं था. 

बेंगलुरु में इस ट्रिपल मर्डर का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद से सभी लोग हैरान है कि जहां एक बेटी ने ही अपने माता-पिता और बहन का गला काटकर हत्या कर दी. इस क्रूरता में उसका साथ लिव इन पार्टनर ने दिया. इलाके में इस घटना के सामने आते ही हड़कंप मचा हुआ है.

पुलिस को शक है कि ये तीनों हत्याएं ‘लिव-इन पार्टनर’ का रिश्‍ता मंजूर नहीं किए जाने के कारण हुआ होगा. शुरुआती जांच के मुताबिक, श्वेता के माता-पिता केनेथ के साथ उसके रिश्ते के खिलाफ थे.

 घटना सोमवार को साई ग्रीन अपार्टमेंट, धामनिक लेआउट, सीगेहल्ली, केआर पुरम पुलिस स्टेशन क्षेत्र में  हुई है. पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे सोमसुंदर (55), उनकी पत्नी मुथुलक्ष्मी (48) और छोटी बेटी सुप्रिया (20) की हथियार से कटी हुई लाशें मिलीं. इन तीनों को माचेट जैसे हथियार से काटकर मौत के घाट उतारा गया था.

जानकारी के अनुसार, यह बात सामने आई है कि श्वेता पर कथित तौर पर करीब 30 लाख रुपये का कर्ज था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसके माता-पिता उससे बढ़ते कर्ज के बारे में अक्सर पूछते थे, जिससे परिवार में तनाव रहता था.

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करके शवों को पोस्टमार्टम के लिए ईस्ट पॉइंट हॉस्पिटल भेजा गया है. घटना के बाद से ही श्वेता और केनेथ फरार चल रहे है. पुलिस को दोनों की तलाश है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m