तमिलनाडु में सरकार बनाने के बाद TVK प्रमुख थलापति विजय ने विधानसभा में अपना पहला भाषण दिया. उन्होंने अपनी सरकार को ‘सबसे आम लोगों की सरकार’ बताते हुए विरोधियों को कड़ा जवाब दिया. उन्होंने आलोचकों और पार्टी पर सवाल उठाने वालों पर जमकर हमला बोला है. मुख्यमंत्री विजय ने ‘एक्टर की पार्टी’ कहने वाले विरोधियों को करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि TVK ने जनता के भरोसे और संघर्ष के दम पर सत्ता हासिल की है.

मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने 2026 चुनाव में अपनी प्रचंड जीत और पार्टी के विजन पर अहम बयान दिया है. TVK प्रमुख थलापति ने आगे कहा, हमें ऐसे लोगों की आलोचनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता है.

CM विजय ने कहा कि तमिलनाडु के लोगों का प्यार पाने के लिए हम लोगों ने जितनी मेहनत और संघर्ष किया है, वह केवल हमारी पार्टी के लोग ही जानते हैं. हमें 35 फीसदी वोट मिले हैं. आलोचकों का कहना है कि सत्ता हमें आसानी से मिल गयी है पर, हमें कई साजिशों और पाबंदियों का सामना करना पड़ा है, ये सब सिर्फ TVK ही जानता है.

उन्होंने ने आगे कहा, ‘हमें बस एक्टर की पार्टी है’ कहकर संबोधित किया गया. चुनावी रैली में मची भगदड़ को लेकर विजय ने कहा, मैं उस हादसे को शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं, जिसमें 41 लोगों की जान चली गई. हादसे का दर्द मुझे अभी भी याद है, पर राजनीति इतनी क्रूर हो चुकी है कि उसका सारा दोष भी हमपर ही लगाया गया.

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्रियों सीएन अन्नादुरई और एमजी रामचंद्रन (MGR) की तरह आज विजय के नेतृत्व वाली TVK सरकार भी सबसे साधारण नागरिकों का प्रतिनिधित्व करती है.

सीएम विजय ने स्पष्ट किया कि उनकी राजनीतिक सफलता कोई शॉर्टकट नहीं, बल्कि जनता के बीच सालों की सक्रियता का परिणाम है. CM विजय ने याद दिलाया कि TVK की शुरुआत से बहुत पहले, उन्होंने और उनके समर्थकों ने 2011 में मछुआरों के समर्थन में जनसभा की थी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m