TMC के बागी नेताओं ने सोमवार को कोलकाता में नई वर्किंग कमेटी बनाकर ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटा दिया, उनकी जगह अरूप रॉय को नया अध्यक्ष चुना गया. रितब्रता बनर्जी ने तो उनको मुख्य सलाहकार पद के लिए ऑफर भी दे डाला. उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता ने अपने पदाधिकारियों और राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों की एक नयी सूची निर्वाचन आयोग को भेजी है.
दीदी ने बड़ा खेला करते हुए TMC की नई वर्किंग कमेटी बनाई और उसकी चिट्ठी लेकर चुनाव आयोग तक पहुंच गईं. इसमें ममता बनर्जी को AITC का अध्यक्ष बताया गया है.
विधानसभा चुनाव हारने के बाद TMC के भीतर चल रहा राजनीतिक विद्रोह तेज हो गया है. पश्चिम बंगाल में विधायकों और सांसदों की बगावत के बीच TMC ने चुनाव आयोग (ईसी) को अपने पदाधिकारियों और राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्यों की एक नई सूची भेजी है. इसमे ममता बनर्जी को अध्यक्ष, अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव बताया गया है.
सोमवार को ही बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने TMC की पैरलल वर्किंग कमेटी का ऐलान कर दिया गया. अब पार्टी पर दोनों गुटों के दावे के बाद मामला पेचीदा हो गया है. पार्टी पर नियंत्रण को लेकर चल रहे दावों के बीच इस सूची के बताया गया है कि ममता बनर्जी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष हैं जबकि सुब्रत बख्शी उपाध्यक्ष हैं और अभिषेक बनर्जी राष्ट्रीय महासचिव हैं. सारे पदाधिकारियों के नाम और पद एक नयी सूची के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेजी गयी है.
चुनाव आयोग को यह सारी जानकारी TMC के बागी गुट द्वारा कोलकाता में सोमवार एक विशेष सत्र आयोजित करने और एक समानांतर संगठनात्मक ढांचा घोषित करने के एक दिन बाद दी गई है.
विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने दावा किया कि यह कदम पार्टी में संवैधानिक संकट के कारण उठाया गया है। उनका तर्क था कि फरवरी 2022 में गठित पिछली राष्ट्रीय कार्य समिति का कार्यकाल समाप्त हो चुका था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

