कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में वीडियो कॉल पर लाइव सुसाइड का मामला सामने आया है।भाई से बात करने के दौरान निगमकर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना पड़ाव इलाके के डफरन सराय स्तिथ घर की हैं, जहां लाइसेंसी राइफल से प्रॉपर्टी विवाद में आत्महत्या का कदम उठाया गया। आत्महत्या से पहले मोबाइल पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में मां,बहन और मामी को मौत का जिम्मेदार बताया जिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

READ MORE: OTT पर ‘सट्टा किंग’ का महिमामंडन ! चाय-किराना दुकान से दुबई का ‘डॉन’ बने भगोड़े सतीश सनपाल को नेटफ्लिक्स ने Desi Bling में दिखाया ‘रोल मॉडल’

दिल दहला देने वाली यह घटना शुक्रवार देर रात की है, पड़ाव इलाके में डफरन सराय स्तिथ घर मे निगमकर्मी गौरव भदौरिया ने खुद की लाइसेंसी बन्दूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी सामने आई है की घटना के समय गौरव ने अपने भाई दुर्गेश से वीडियो कॉल पर बात की थी। उसी दौरान खुद की लाइसेंसी बन्दूक को गर्दन के नींचे रखकर ट्रिगर दबा दिया,जिससे उसके सिर के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को गौरव के मोबाइल से लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला,जीसने उसने लिखा कि… मैं गौरव सिंह भदौरिया अपने पूरे होश और हवास मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं मेरी मौत की जिम्मेदार रणवीर सिंह भदोरिया, सत्यवती भदोरिया, सीमा परमार वाइफ ऑफ़ राकेश परमार है। इसमें एक और है मेरी मौत की जिम्मेदार नीतू सिकरवार वाइफ ऑफ पुष्पराज सिकरवार। यह मुझसे कह रही थी या तो 5 लाख रुपए दो या अपने पिताजी की जो तुम्हारी नाम पर जमीन है वह हमारे नाम करो नहीं तो हम तुम्हें जहर देकर मरवा देंगे। इस कारण मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी प्रशासन से गुजारिश है इन तीनों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। 

READ MORE: हॉर्न बजाने पर हंगामा: ट्रैक्टर सवारों ने बस पर किया पथराव, ड्राइवर की पत्नी को बेरहमी से पीटा

नीतू सिकरवार वाइफ ऑफ पुष्पराज सिकरवार को मैं भविष्य में 240000 दे चुका हूं उसके बाद ही मुझे पैसों की डिमांड की जा रही है मुझे बोला जा रहा है कि जो तुम्हारे मकान में हिस्सा है वह सुझे चाहिए नहीं तो मैं मैं तुम्हारे साथ बहुत बड़ा करूंगी। मौके पर पहुंची पड़ाव थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। साथ ही मौके से लाइसेंसी राइफल और मोबाइल जब्त कर लिया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। परिवार के लोगों के से भी पूछताछ की जा रही हैं। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m