अमृतसर. पाकिस्तान से पंजाब में लगातार घुसपैठ की खबर सामने आ रही है. अब खबर मिली है कि राजौरी से भारतीय सेना ने बॉर्डर पार कर रही एक लड़की को पकड़ लिया है. लड़की की पहचान 17 साल की सामिया अज़ीम के रूप में हुई है, जो पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर की रहने वाली बताई जा रही है. शुरूआती पूछताछ के बाद सेना ने लड़की को पुलिस अधिकारियों के हवाले कर दिया है.
सेना ने देखा युवती को
आपको बता दें कि सेना की पेट्रोलिंग टीम ने नौशहरा के लाम सेक्टर में LoC के पास एक युवती को देखी. उसे देखते साथ पुलिस ने उसे रोका और सवाल जवाब किया. पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि वह उसने जानकर भारत आने की कोशिश नहीं की है बल्कि अनजाने में LoC पार करके भारतीय इलाके में आ गई थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
पंजाब में 2 संदिग्धों को मार गिराया था
आपको बता दें कि इसके पहले तरनतारन में गुरुवार को BSF जवानों ने 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया था. जवानों ने घुसपैठियों को रुकने की चेतावनी दी, जब वह नहीं रुके तो जवानों ने गोलियां चला दीं. जिसमें दोनों की मौत हो गई. हालांकि इस दौरान उनका तीसरा साथी डर कर वापिस भाग गया, इस घटना के बाद अब पाकिस्तानी लड़की बॉर्डर करते हुए पकड़ी गई है.
- जामिया पोस्टर विवाद पर बृजभूषण का हमला, फारूक अब्दुल्ला पर बोले- पाकिस्तान के प्रति झलकता है प्रेम
- महाराष्ट्र में ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मार्च’ निकाला जा रहा, सैकड़ों छात्र मांगों को लेकर प्रदर्शन पर अड़े
- छात्रा ने भेजा था स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेलः Delhi school Bomb threat मामले में दिल्ली पुलिस का खुलासा, जानें क्यों की ऐसी हरकत?
- जब चलती रोडवेज बस बनी डिलीवरी रूम, नन्हे की किलकारी से खिल उठे यात्रियों के चेहरे
- ‘इसे मारो, ये मुखबिरी करता है…’ वीडियो कॉल पर फरमान, 4 घंटे तक युवक को पीटा; फिर थाने के सामने फेंका

