बीडी शर्मा, दमोह। जिले में लोकायुक्त टीम ने भ्रष्टाचार पर कार्यवाही करते हुए एक रोजगार सहायक को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यह रिश्वत प्रधानमंत्री आवास की तीसरी किस्त के पहले कुटीर की लोकेशन सही कराए जाने के एवज में मांगी गई थी।
जानकारी के अनुसार तहसील जबेरा की ग्राम पंचायत परासई निवासी संजू रैकवार का प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत था। जिसकी दो किस्त पहले आ चुकी थी और तीसरी किस्त के पहले उसे अपने आवास की लोकेशन सही करनी थी। इस काम के लिए ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक राजेश सिंह लोधी ने 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। जिसके बाद 8000 रुपए पर सहमति बनी। पू
पहले भी किश्त के नाम पर रिश्वत दिए जाने और फिर रिश्वत की मांग के चलते आवेदक ने मामले की शिकायत लोकायुक्त सागर में दर्ज करा दी। पुष्टि होने पर लोकायुक्त टीम ने अपना जाल बिछाया और गुरुवार को जैसे ही आवेदक ने आरोपी को ग्राम पंचायत भवन में रिश्वत की रकम दी, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


