कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक का बाबू (क्लर्क) सुभाष शर्मा करोड़ों की काली कमाई का आसामी निकला। घर से आधा किलो सोना और सवा किलो चांदीबरामद हुई है। 1 करोड़ की ज्वेलरी के साथ घर पर लग्जरी आइटम भी मिले है। बैंकों से ट्रांजैक्शन डिटेल मांगी जा रही है। फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। जांच पड़ताल के बाद बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

दरअसल, दो दिन पहले लोकायुक्त पुलिस ने मध्य प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक के बाबू (क्लर्क) सुभाष शर्मा के ठिकानों पर तड़के छापा मारा था। त्रिमूर्ति नगर स्थित मुख्य मकान और उनके फार्म हाउस पर एक साथ दबिश दी थी। अचानक हुई इस कार्रवाई से बैंक कर्मचारी के घर में हड़कंप मच गया था।

ये भी पढ़ें: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण विकास बैंक के बाबू के घर छापा, 6 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति का खुलासा

लोकायुक्त की कार्रवाई में अब तक 8 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है। फार्म हाउस सहित अन्य संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि क्लर्क सुभाष ने पत्नी शीला शर्मा के नाम पर भी जमीन और मकान खरीदी है। आपको बता दें कि आरोपी सुभाष शर्मा सिवनी ग्रामीण विकास बैंक में पदस्थ है। अधिकारियों का अनुमान है कि कार्रवाई पूरी होने तक कई और अघोषित संपत्तियों तथा बड़े बैंक खातों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल लोकायुक्त की जांच पड़ताल जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m