अजयारविंद नामदेव, शहडोल। शहडोल जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर चल रहे विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया, देवलोंद थाना क्षेत्र के ग्राम मगरदहा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क पर जा रहे चाचा-भतीजे को अपनी चपेट में ले लिया, हादसे में चाचा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि भतीजा ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया, परिजनों ने इसे महज हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए ट्रैक्टर चालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

READ MORE: लापरवाही की हद: नशे में धुत गेटमैन फाटक खोलना भूला, चार-पांच ट्रेनें गुजरने के बाद भी लगा रहा जाम

शहडोल जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मगरदहा के धरी नंबर-01 में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो लोगों को कुचल दिया, इस घटना में रामप्रताप कोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भतीजे दुर्गा कोरी ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली, हादसे में घायल दुर्गा कोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

READ MORE: प्रेम संबंध के आरोप में अमानवीय हरकत: महिला-पुरुष को बांधकर पूरे गांव में घुमाया, Video वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला 

मृतक के परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक आकाश वैश्य ने जानबूझकर ट्रैक्टर चढ़ाकर रामप्रताप कोरी की हत्या की है। परिजनों का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद चला आ रहा था और इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। ,घटना की सूचना मिलते ही देवलोंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,वहीं घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

READ MORE: फर्जी आधार, फर्जी माता-पिता और फर्जी शादी… 16 साल की बच्ची को 21 साल की दिखाकर कराया सौदा, इंदौर पुलिस ने मानव तस्करी गैंग का किया भंडाफोड़   

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक स्तर पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों सहित उपलब्ध साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m