लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में दुष्कर्म की अफवाह के बाद हुए हंगामे के बाद कई खुलासे हुए हैं. दवा यह किया जा रहा है कि इस हंगामा के दौरान पुलिस ने कुछ युवकों को हथियार और वॉकी-टॉकी सेट के साथ पकड़ा था. मामले की जांच अभी चल रही है.
इस पूरे मामले को लेकर स्पेशल DGP पवन कुमार सिन्हा का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया है कि LPU में सेना के अधिकारियों के बच्चे भी पढ़ते हैं. हंगामे के बाद इन छात्रों की सुरक्षा को लेकर उनके परिवारों में चिंता पैदा हुई थी. इसी वजह से कुछ लोग छात्रों को लेने के लिए यूनिवर्सिटी पहुंचे थे.
इन लोगों के पास से वॉकी-टॉकी और सेना से जुड़े हथियार बरामद हुए थे. मौके पर मौजूद एक मेजर के पास संबंधित दस्तावेज भी थे . यूनिवर्सिटी में उनके बच्चों से पूछताछ की गई और जांच के बाद उन्हें छोड़ दिया गया.
पुलिस का इरादा नहीं था लाठीचार्ज का
इस घटना को लेकर स्पेशल DGP ने कहा कि पुलिस ने छात्रों के साथ बैठक की थी और इसके बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था. उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने दिन से लेकर शाम तक प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज नहीं किया और शुरुआत से ही पुलिस का लाठीचार्ज करने का कोई इरादा नहीं था. पुलिस छात्रों के प्रदर्शन को शांतिपूर्ण तरीके से संभालने की कोशिश कर रही.
पुलिस का कहा है कि स्थिति तब बदली जब कुछ शरारती तत्वों की ओर से पुलिस पर पथराव किए जाने की जानकारी सामने आई. पुलिस के संज्ञान में पेट्रोल बम से हमला किए जाने की बात आई, जिसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी. पुलिस की कार्रवाई प्रदर्शन कर रहे सभी छात्रों के खिलाफ नहीं थी, बल्कि हिंसा और उपद्रव में शामिल तत्वों को कंट्रोल करने के लिए की गई थी.
- PM मोदी के पिता पर अभ्रद टिप्पणी के खिलाफ आक्रोश, भाजयुमो ने खड़गे का फूंका पुतला
- इंस्टाग्राम पर इश्क, शादी का वादा और धोखा: युवती ने प्रेमी पर लगाया 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, पुलिस ने दबोचा
- India-China Border Tension: चीन ने बॉर्डर पर पेट्रोलिंग को लेकर दिया बड़ा बयान, भारत से की शांति बनाए रखने की अपील
- ‘कब तक व्यक्तिगत अपमान के सहारे चलेगी राजनीति?’ खड़गे के बयान पर धामी का वार, कहा- राजनीतिक विरोध की भी एक मर्यादा होती है
- यूपी चुनाव: पूर्व IAS समेत कई दिग्गजों ने थामा ‘साइकिल’ का हाथ, अखिलेश बोले- ‘पूरब-पश्चिम हिल गया’

