फगवाड़ा. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 26 सितंबर को हिंसक प्रदर्शन मामले में पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है. पुलिस ने अब तक 9 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है इस सभी आरोपियों की पहचान आरोपियों की पहचान जेम्स दहिया, गगनदीप, जसमीत कुमार निवासी फगवाड़ा, अंतरिक्ष और साहिल निवासी जम्मू-कशमीर, कृष्णा कुमार, भविष्य करण निवासी मुंबई, आशुतोष निवासी फगवाड़ा के रूप में हुई है. ये सभी छात्र पंजाब के अलावा अन्य राज्यों से भी यहां पढ़ने आए थे. अहम बात ये है कि नौंवा छात्रा नाबालिग है और वह भी इस हिंसा में दी है.
DIG सिंगला ने कहा कि पुलिस ने पहले कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया था, लेकिन जब स्टूडेंट्स की तरफ से उन पर और मीडिया पर पथराव किया गया और गाड़ियों में आग लगाई गई तब पुलिस ने प्रदर्शन को शांत करने के लिए वहां से हंगामा कर रहे स्टूडेंट्स को भगाया. पुलिस ने इस मामले में जांच के दौरान 20 आरोपियों की पहचान कर उन्हें केस में नामजद कर लिया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों में से 7 छात्र है और 2 आउटसाइडर आरोपी है.
उन्होंने कहा कि जब पुलिस फोर्स के साथ वह यूनिवर्सिटी में पहुंचे तो देखा स्टूडेंट्स ने उस समय ज्यादा नुकसान नहीं किया था, लेकिन अचानक स्टूडेंट्स ने पुलिस पर पथराव करना और तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी, हम छात्रों के साथ हैं पर कुछ छात्रों ने यूनिवर्सिटी में उत्पात जरूर मचाया. इसमें जांच चल रही है. रेप को लेकर DIG ने कहा कि इस मामले को लेकर SIT बनाई गई है, जो मामले की जांच कर रही है.
- तिरहुत MLC चुनाव: MIT स्ट्रॉन्ग रूम में सील मतपेटियां की CCTV से पैनी नजर, 27 को होगी मतगणना
- मां के संबंधों पर भड़का बेटा! शिवकुमार की हत्या कर कट्टे में भरा शव, नाले के पास फेंका; दो गिरफ्तार
- ठगी का नया तरीका! 20 महिला कांस्टेबलों को प्रेमजाल में फंसाकर लाखों ठगे, दिल्ली पुलिस की जांच में खुलासा
- जामिया के बाद अब JNU में देश विरोधी प्रोपेगेंडाः कैंपस की दीवारों पर लिखे ‘फ्री उमर खालिद’ और ‘लॉन्ग लिव नक्सलबाड़ी’ के नारे
- इलाहाबाद हाईकोर्ट की चिंता: फर्जी उम्र प्रमाण पत्र से POCSO केस में फंस रहे युवा? स्कूलों के लिए बनेगी गाइडलाइन

