लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही हादसे में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने का भी ऐलान किया गया है।
हम पीड़ित परिवार के साथ
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा घायलों के समुचित और बेहतर उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने पाए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस हृदय विदारक दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं हो सकता। भाजपा सरकार सभी पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।
READ MORE: लखनऊ अग्निकांड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 2-2 लाख मुआवजा
घायलों का हालचाल जान
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि लखनऊ में अग्नि दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय पहुंचकर इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में घायल हुए लोगों एवं उनके परिजनों से भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना व चिकित्सकों से घायलों के उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। सभी घायलों का समुचित उपचार कुशल चिकित्सकों के नेतृत्व में शीर्ष प्राथमिकता पर किया जा रहा है।
READ MORE: लखनऊ अग्निकांड: CM योगी ने घटना स्थल का किया दौरा, घायलों से की मुलाकात, मृतकों के परिजनों का बांधा ढांढस
इस हृदय विदारक दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं हो सकता। यूपी सरकार सभी पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
इस दुर्घटना में असमय काल-कवलित हुए लोगों के परिजनों को तत्काल ₹05-05 लाख और गंभीर रूप से घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

