लुधियाना। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के लुधियाना से विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू को गैंगस्टरों द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विधायक का आरोप है कि पिछले 10 दिनों से उन्हें विदेशी नंबरों से लगातार धमकियां मिल रही हैं। इस घटनाक्रम के बाद विधायक और उनके परिवार में दहशत का माहौल है।
विधायक सिद्धू ने बताया कि बीती रात उनके आवास के बाहर एक संदिग्ध कार में सवार चार युवकों को रेकी करते देखा गया। विधायक के अनुसार, इन युवकों की गतिविधियां पूरी तरह संदिग्ध थीं, जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।
विधायक ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया किकुछ समय पहले धमकी मिलने के बाद उनके घर पर अतिरिक्त पुलिस बल और मेटल डिटेक्टर तैनात किए गए थे। बिना जांच के किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। लेकिन, कुछ समय बाद पुलिस ने अचानक यह सुरक्षा प्रबंध हटा लिए। सिद्धू ने इस पूरे मामले और अपनी सुरक्षा में कटौती की जानकारी लुधियाना पुलिस कमिश्नर को दे दी है।

अन्य विधायकों की बढ़ी सुरक्षा, सिद्धू को इंतजार
हैरानी की बात यह है कि एक ओर जहां सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के बाद लुधियाना के ही एक अन्य आप विधायक अशोक पराशर उर्फ पप्पी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, वहीं कुलवंत सिंह सिद्धू को फिलहाल कोई अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है।
- पंजाब में फिर बदलेगा मौसम: 26 मार्च से बारिश, तेज हवाएं और आंधी का अलर्ट
- अजय राय ने संजय निषाद पर साधा निशाना, मंच पर रोने को बताया नाटक, कहा- अगर सुरक्षा नहीं तो मंत्री दें इस्तीफा
- सासाराम में लाठी-डंडों से युवक को उतारा मौत के घाट, एक अन्य गंभीर, महिला समेत चार गिरफ्तार
- होशियारपुर में कपड़ा व्यापारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भागते वक्त बदमाश की पिस्टल गिरी, CCTV में कैद वारदात
- सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, 17 हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को जारी किया नोटिस, जाने पूरी बात
