लुधियाना : लुधियाना जेल में लगातार लापरवाही देखी जा रही है. अब एक बार फिर से यहां जेल में मोबाइल फोन व नशीले पदार्थ मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. बारबार इस तरह की लापरवाही इस बात को साफ करती है कि जेल में हवालातियों का कोई ऐसा बड़ा सोर्स है जो उन्हें हर सामान उपलब्धu करवाता है.
लुधियाना की जेल की में प्रतिबंधित सामना मिलने के बाद एक बार फिर सुरक्षा के दावों को खोखला साबित करते हुए चेकिंग के दौरान ताजपुर रोड की बोर्स्टल जेल के 2 हवालातियों से नशीला पदार्थ बरामद होने पर पुलिस ने हैड वार्डन परमजीत सिंह की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया
पुलिस जांच अधिकारी दविंदर पांडे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी हवालातियों की पहचान जतिन, मोहित उर्फ अमन के रूप में हुई है। जिनसे 1.70 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है. आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर लिया गया है.
साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आखिर जेल में बन होने के बाद बाहर की दुनिया से जेल तक यह सामान पहुंचाने का कार्य कौन करता है और इसके उसे कितने पैसे दिए जाते हैं. पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
- महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य समापन, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कवि सम्मेलन ने बांधा समां
- उत्तराखंड में पहली बार! कोसी नदी पर गूंजी भव्य आरती की गूंज, CM धामी का नदियों को लेकर बड़ा बयान
- कैमूर में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को उतारा मौत के घाट, बाजार के बीचों-बीच हत्या
- कानपुर में दहला देने वाली वारदात: शादी की सालगिरह के दिन उजड़ा परिवार, मां-बेटी की दर्दनाक मौत
- हरियाणा में पत्रकारों को 5 लाख की मदद, अब इन मांगों पर नजर

