लुधियाना. दिवाली के पहले एक बार फिर से पंजाब में धमकी का मामला सामने आया है. लुधियाना में स्कूल और कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जानकारी के मुताबिक कोर्ट में एक थ्रेट मेल आया, जिसमें लिखा हुआ था कि दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर धमाका होगा. इसके साथ ही स्कूलों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है.
धमकी की मेल मिलते ही पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गया और मामले की जांच शुरू कर दी है.बड़ी बात यह है कि दिलजीत और राहुल गांधी को टारगेट करने की बात कही गई है. मिले हुए ई-मेल में दिलजीत दोसांझ और राहुल गांधी का नाम लेते हुए उन्हें भी धमकी दी गई है. इसके अलावा स्कूलों के संबंध में दोपहर 1:11 बजे का समय लिखकर अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर चेतावनी दी गई है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है.
रैली में धमाके करने का भी जिक्र
ई-मेल में भेजने वाले ने खुद को पंजाब और खालिस्तान से जुड़ा बताते हुए 1984 के सिख दंगों का बदला लेने की बात लिखी है. इसमें 1984 में हुई घटनाओं को लेकर कई राजनीतिक और धार्मिक टिप्पणियां भी की गई हैं. साथ ही 27 नवंबर तक एक रैली में बम धमाके करने की धमकी का भी जिक्र है.
- खाकी पर लगा दाग! तस्करी मामले में दो युवकों को छोड़ने के बदले वसूली का आरोप, घेरे में 8 पुलिसकर्मी
- इंदौर में आस्था के साथ खिलवाड़! पूजा-पाठ के बहाने घर बुलाकर पुजारियों से शेयर मार्केट में लगवाया पैसा; 60 लाख की ठगी के बाद कमिश्नर कार्यालय पहुंचे पीड़ित
- Rajasthan Student Suicide : 8वीं कक्षा की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, रात में मां से बात कर सोने गई, सुबह झील में मिला शव
- कलेक्ट्रेट की संपत्ति होगी कुर्क! हाईकोर्ट का आदेश, युवक की मौत का मुआवजा नहीं देने पर सख्त कार्रवाई
- गिदिपाबली त्रासदी के बाद ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के परिवारों के लिए बसाई जाएंगी नई बस्तियां

