लुधियाना : ढंडारी कलां इलाके में लोहे के पुल के पास एक अधेड़ वर्षीय व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. यह शव वहां से गुजरने वालों ने देखा जिसके लोग व्यक्ति को बेहोश समझे, लेकिन काफी समय तक उसके नहीं उठने पर जब करीब से देखा गया तब समझ यह मृत व्यक्ति है. राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू की.
पुलिस के अनुसार, जिस जगह लाश मिली है मृतक वहां का रहने वाला नहीं है. वहां के लोगो से पूछताछ की गई तब पता चला कि कोई भी उसे नहीं जानता है. मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है. शव सिर के बल जमीन पर पड़ा हुआ मिला और उसके सिर पर किसी भारी या धारदार वस्तु से वार किए जाने के गहरे निशान हैं.
सिर में चोट के निशान
जांच में पुलिस को आशंका है कि मृतक के साथ लूटपाट की कोशिश की गई हो सकती है और विरोध करने पर सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने तक किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता। घटनास्थल पर मृतक के पास एक बटन वाला मोबाइल फोन पड़ा मिला, जबकि उसकी जेब से एक छोटी डायरी भी बरामद हुई है। हालांकि, पानी में भीग जाने के कारण डायरी में लिखे नंबर और लिखावट समझ नहीं आ रही है.
सीसीटीवी की हो रही जांच
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही आसपास की दुकानों व सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मृतक वहां कब आया था और उसके साथ कौन संदिग्ध मौजूद थे. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं. परिजनों का पता चलने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

