लुधियाना : लुधियाना में डा. अंबेदकर की प्रतिमा बेअदबी मामले को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. लोगो में इस विषय को लेकर रोष बढ़ता ही जा रहा है. खबर है कि जालंधर बाईपास चौक को पूरी तरह से जाम करने के बाद अब कल लुधियाना बंद करने की बात भी समाने आई है.
खबर है कि लुधियाना कल सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रखा जाएगा. कुल मिलाकर देखा जाए तो रोष की चिंगारी पूरी तरह से भड़क उठी है. लुधियाना के साथ जालंधर में भी रोष प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. बता दें कि मंगलवार शाम लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ शरारती तत्वों द्वारा छेड़छाड़ करने पर हंगामा हो गया.
जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाबा साहेब की प्रतिमा के गले में जूतों का हार डाल दिया, जिसके बाद आक्रोशस्वरूप पूरा शहर कल बंद रखने का ऐलान किया गया है. अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि इस तरह का गलत कार्य किसने किया है. आक्रोशित लोगों ने जालंधर बाईपास चौक को पूरी तरह से जाम कर दिया और एक घंटे से भी ज्यादा समय से ट्रैफिक जाम है.
- CG में साक्षरता की मिसाल: एक ही परिवार के पति-पत्नी, सास-ससुर और बेटा-बहू ने दी परीक्षा
- जम्मू-कश्मीर के कठुआ से बड़ी खबर, फायरिंग की घटना में CISF के 4 जवानों की मौत
- Jharkhand Top News: हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई टली, 3 मासूमों की मौत से मातम, मांदर को मिला GI टैग, JTET की तारीख जारी,एक क्लिक में पढ़ें झारखंड की बढ़ी ख़बरें
- Hemant Soren Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई टली, 30 सितंबर को फिर होगी सुनवाई
- नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026: निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी, जानें पूरी प्रक्रिया


