लुधियाना। लुधियाना से भयानक आगजनी की घटना सामने आई है जहां पर एक फैक्ट्री में आग लगी है. देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया. आसपास के घरों तक आग पहुंचने वाली थी वैसे ही दमकल विभाग में मोर्चा संभाल लिया। यह घटना थाना सलेम टाबरी के अधीन बहादुर के रोड स्थित पशु चारा फैक्ट्री में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस को आग की सूचना मिली, जिसके बाद थाना सलेम टाबरी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को भी तुरंत अलर्ट किया गया। अभी तक आगजनी का कारण क्या है यह स्पष्ट नहीं हुआ है. लेकिन आसपास के लोगों का कहना है कि फैक्ट्री के अंदर से अचानक धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद लोग सक्रिय हो गए और देखने की कोशिश करने लगे। देखते ही देखते आग भयानक रूप ले ली और पूरे आसपास के इलाके में धुआं भर गया।
हालात को संभालने की स्थानीय लोगों ने कोशिश करी, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि दमकल विभाग को तुरंत इसकी सूचना दी गई।
- बिहार में विकास का नया मॉडल, जानिए नीतीश से मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी ने क्या कहा
- Raisen News: स्कूल के पास रतनजोत के बीच खाने से 17 बच्चों की बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज जारी
- Apple India Revenue Record : भारत में एप्पल की रिकॉर्ड कमाई, ग्लोबल रेवेन्यू 10.80 लाख करोड़, जानिए डिटेल्स ?
- CG News : खड़ी हाइवा में लगी आग, अंदर सो रहा था ड्राइवर, ऐसे बची जान
- प्रशांत भूषण की बढ़ीं मुश्किलें, कथित फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

