लुधियाना: महानगर में अपनी पत्नी का जन्मदिन खास तरह से मनाने के चक्कर में एक पति ने कुछ ऐसी हरकत की जिससे कई लोग परेशान हो गए. पत्नी को खुश करने के लिए पति ने कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ते हुए बीच सड़क में जोरदार आतिशबाजी की. साउथ सिटी और फिरोजपुर रोड फ्लाईओवर पर चलती गाड़ियों के बीच सरेआम आतिशबाजी की गई, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामने करना पड़ा.
जानकारी के अनुसार, एक युवक अपनी पत्नी का बर्थडे सेलिब्रेट करने निकला था, सबसे पहले उन्होंने साउथ सिटी रोड पर पटाखे फोड़ना शुरू किया. गश्त कर रही पुलिस टीम ने उन्हें रोककर सड़क पर आतिशबाजी न करने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया था, लेकिन युवकों पर पुलिस की हिदायत का कोई असर नहीं हुआ. पुलिस गाड़ी के जाते ही युवक वीडियो में यह कहता सुनाई दिया कि ‘आगे जाकर पटाखे चला लेते हैं’ और वे वहां से फिरोजपुर रोड की तरफ बढ़ गए. इसके बाद बेखौफ दंपति ने फिरोजपुर रोड फ्लाईओवर पर गाड़ियां रोककर 60-शॉट वाले आतिशबाजी के पटाखे चलाए. व्यस्त फ्लाईओवर पर तेजी से गुजरते ट्रैफिक के बीच इस तरह पटाखे फोड़ने से कोई बड़ा हादसा हो सकता था या गाड़ियों में आग लग सकती थी, लेकिन जश्न के नशे में युवकों ने आम लोगों की सुरक्षा को पूरी तरह ताक पर रख दिया.
पुलिस अधिकारी ने लिया एक्शन
वीडियो वायरल होते ही लुधियाना पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारी ACP जतिन बंसल ने संज्ञान लिया है. उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि शहर की सड़कों पर इस तरह की अनुशासनहीनता, हुड़दंगबाजी और आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
- Jharkhand Top News: झारखंड में SIR के नाम पर साइबर ठगी का अलर्ट, पलामू में लौटेगी बाघों की दहाड़; 28 पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, JTET को लेकर हाई अलर्ट,एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें
- स्वच्छता अभियान की खुली पोल : रामसागर तालाब में जा रहा घरों का गंदा पानी, नहर में भी अवैध कब्जा
- फूलों की घाटी ने तोड़े पर्यटन के सारे रिकॉर्ड, इस सीजन पहुंचे 35 हजार से ज्यादा सैलानी
- शिमला में भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे सहित 5 की मौत, CM सुक्खू ने घटना पर दुख जताया
- सुरक्षाबलों को जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, विस्फोटक और हथियार बरामद

