लुधियाना. लुधियाना से एक दुखद खबर सामने आई है. जानकारी मिली है कि एक सड़क हादसे में 14 साल की हैंडबॉल खिलाड़ी अंशिका की सड़क हादसे में मौत हो गई है. वह प्रैक्टिस के लिए जा रही थी इस दौरान ही अंशिका एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायरों के नीचे आ गई. हादसा इतना भयानक था कि वह बुरी तरह से घायल हो गई और दम तोड़ दिया. इस घटना से खेल जगत और मृतका के घर में शोक का माहौल बना है.
सोमवार 4 बजे की है घटना
जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार 4 बजे का है. फुटेज में देखा जा सकता है कि एक एक्टिवा पर 3 लोग जा रहे हैं, जिसमें अंशिका भी बैठी हुई है. इसी दौरान सामने एक दूसरी एक्टिवा आ जाती है, उससे बचने के लिए एक्टिवा सवार ने ब्रेक लगा दी. ब्रेक लगाते ही एक्टिवा स्लिप कर गई और तीनों सड़क पर गिर गए.
इसी दौरान वहां से गुजर रहे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे अंशिका सिर आ गया. हादसे के बाद खून से लथपथ अंशिका को इलाज के लिए DMC अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन सिर में चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसे बचाया नहीं जा सका. पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने फुटेज के आधार पर पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर लिए हैं.
- ‘RJD को पहले भी गंभीरता से नहीं लिया, आगे भी नहीं लेंगे’, तेजस्वी के आरोपों पर मंत्री बुलो मंडल
- ‘दो ठेकुआ, एक चाय, पीएम मोदी देश को भाए…’, महिला सुरक्षा के तुकबंदी वाले नारे पर बीजेपी ने बनाया नया नारा, भड़के यूजर्स ने लगा दी क्लास
- SDC के कामकाज पर उठे सवाल: 11 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री माझी की शरण में पहुंचे अध्यक्ष
- बेंगलुरु में Uber कैब ड्राइवर ने एक्स्ट्रा पैसे नहीं देने पर की बदसलूकी, फूटा विदेशी महिला का गुस्सा, वीडियो हुआ वायरल
- CM योगी, भूपेंद्र चौधरी और दोनों डिप्टी CM एक साथ पहुंचे… BJP के 8 राज्यसभा प्रत्याशियों के नामांकन ने क्यों बढ़ाई सियासी हलचल?

