लुधियाना. लुधियाना में एक बार फिर से धमकी मिली है, जिसमें धमकी देने वाले ने मानव बम की बात कह कर सभी को दंग कर दिया है.इस बार डीसी ऑफिस, नगर निगम ऑफिस और रेलवे लाइन को मानव बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. यह धमकी मेलनके जरिए दी गई है, जिसके मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया और डीसी दफ्तर, नगर निगम दफ्तर में हर आने जाने वाले पर नजर रखनी शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक प्रशासन को सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर धमकी वाली ईमेल मिली थी. यह धमकी भरा ईमेल लुधियाना के डीसी ऑफिस और नगर निगम के आधिकारिक इनबॉक्स में मिला. ईमेल भेजने वाले ने दावा किया है कि सरकारी परिसरों के भीतर बम प्लांट किए गए हैं, जो किसी भी समय फट सकते हैं. ईमेल मे काफी ज्यादा आपत्तिजनक और माहौल खराब करने वाली बातें भी लिखीं गई हैं. इसके बाद हर अधिकारी और कर्मचारी की चिंता बढ़ गई है.
जांच शुरू
आपको बता दें कि धमकी मिलने के तुरंत बाद प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से तुरंत कदम उठाते हुए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीमों को तैनात कर दिया. पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि यह ईमेल कहां से जनरेट हुआ है और इसके पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ है या वाकई कोई बड़ी साजिश रची जा रही है.
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेकः सड़क किनारे खड़े 3 लोगों को कार ने रौंदा, 2 की थमी सांसें, घटना जानकर कांप जाएगी रूह
- ‘ये कौन से अध्यक्ष हैं?’ UP में अजय राय के सामने ही भिड़ गए कांग्रेसी, गाली-गलौज के बाद लहराए जूते
- गोपालगंज में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
- भाजपा नेता से मारपीट-लूट का आरोप: कार्रवाई नहीं होने से नाराज भाजपाई थाने के सामने धरने पर बैठे
- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- “रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, दोनों देश इसे न तोड़ें”

