लुधियाना: महानगर में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. थाना सदर इलाके के अंतर्गत गिल गांव रिंग रोड पर स्थित सिटी कॉलोनी में एक खंडहर मकान के पास खड़ी इनोवा गाड़ी से अवैध रूप से शराब बिक्री हो रही थी. इस दौरान पुलिस आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया. आरोपी के कब्जे से कई ब्रांड्स की कुल 25 पेटियां अवैध शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही इनोवा गाड़ी को जब्त कर लिया है.
प्राप्त आधिकारिक विवरण के अनुसार 2 अक्टूबर को हवलदार रणधीर सिंह पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी. इस दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति इनोवा गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध शराब लोड करके गिल गांव की रिंग रोड स्थित सिटी कॉलोनी में बने एक खंडहर मकान के नजदीक खड़ा है और ग्राहकों का इंतजार कर रहा है. जानकारी मिलते ही हवलदार रणधीर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचकर सफेद रंग की इनोवा गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया. गाड़ी में बैठे व्यक्ति को काबू कर जब वाहन की गहन तलाशी ली गई, तो उसके भीतर से भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद हुईं.
25 पेटियां शराब बरामद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शराब की कुल 25 पेटियों और तस्करी में प्रयुक्त इनोवा गाड़ी को तुरंत प्रभाव से जब्त कर लिया है. आरोपी के खिलाफ पंजाब एक्साइज एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है.
- तिरहुत MLC चुनाव: MIT स्ट्रॉन्ग रूम में सील मतपेटियां की CCTV से पैनी नजर, 27 को होगी मतगणना
- मां के संबंधों पर भड़का बेटा! शिवकुमार की हत्या कर कट्टे में भरा शव, नाले के पास फेंका; दो गिरफ्तार
- ठगी का नया तरीका! 20 महिला कांस्टेबलों को प्रेमजाल में फंसाकर लाखों ठगे, दिल्ली पुलिस की जांच में खुलासा
- जामिया के बाद अब JNU में देश विरोधी प्रोपेगेंडाः कैंपस की दीवारों पर लिखे ‘फ्री उमर खालिद’ और ‘लॉन्ग लिव नक्सलबाड़ी’ के नारे
- इलाहाबाद हाईकोर्ट की चिंता: फर्जी उम्र प्रमाण पत्र से POCSO केस में फंस रहे युवा? स्कूलों के लिए बनेगी गाइडलाइन

