लुधियाना: लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे कथित सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने यहां छापा मार के 6 युवतियों और एक मैनेजर को गिरफ्तार किया है. बड़ी बात यह है कि यहां पर 6 विदेशी लड़कियां थी जो इस गंदे काम में लिप्त थीं.
जानकारी के अनुसार पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि खन्ना के सिटी सेंटर स्थित न्यू एरा, डायमंड और रिलैक्स थाई स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है. शिकायतों के आधार पर थाना सिटी-2 की पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से तीनों स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की.यहां पहुंचाने के बाद पुलिस के होश उड़ गए. यहां बड़े स्तर पर यह कार्य किया जा रहा था.
रेड के दौरान पुलिस ने छह विदेशी युवतियों और एक मैनेजर को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया. वहीं, चार अन्य युवतियां और दो स्पा सेंटर संचालक पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर संचालकों में से एक हरियाणा के अंबाला का रहने वाला है, जबकि दूसरे संचालक की भी पुलिस तलाश कर रही है. थाना सिटी-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर तरविंद्र कुमार बेदी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है. पुलिस फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है.
- जीवन सूक्त : संसार की असारता समझने के लिए भी, आवश्यक है एक संसार – संदीप अखिल
- Bihar Morning News: भाजपा का सहयोग कार्यक्रम, जदयू कार्यलय में जनसुनवाई, जन सुराज की PC
- एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए; इन पर गिरी गाज!
- Navratri Day 4 : नवरात्रि का चौथा दिन आज, मां कूष्मांडा की पूजा से मिलती है सुख-समृद्धि और खुशहाली, जानें पूजा विधि और महत्व
- 14 October 2026 Rashifal : आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

