लुधियाना: लुधियाना के सेक्टर-32 में पिस्तौल की नोक पर युवक के कथित अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी जानकारी मिली है। जांच में पता चला है कि अगवा किया गया युवक शुभम भी गोलीबारी की घटना में शामिल था, इसके बाद उसकी खोज की गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जब शुभम के गिरफ्तार किया तो उसके पास से .32 बोर की अवैध पिस्तौल भी मिली है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि शुभम के खिलाफ पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद शुभम से लगातार पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी गगनदीप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना किसी अपहरण की साजिश नहीं, बल्कि दो गुटों के बीच चली आ रही पुरानी लड़ाई का नतीजा है। करीब 12 से 15 युवक आमने-सामने आ गए और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हो गई।

जांच में पता चला कि कथित रूप से अगवा किया गया युवक शुभम भी गोलीबारी में शामिल था। जानकारी यह भी मिली है कि फायरिंग के बाद दूसरे पक्ष के युवक शुभम को अगवा कर अपने साथ ले गए थे और बाद में उसे पीएयू के पास छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने शुभम, उस पर हमला करने वाले 4 नामजद आरोपियों और 12 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
- Weather Update: एमपी में नए वेदर सिस्टम सक्रिय, ग्वालियर-चंबल से लेकर जबलपुर तक आंधी-तूफान और गरज-चमक के आसार
- Morning News Brief: ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश; INDIA गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन फिलहाल स्थगित किया
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज!
- MP Morning News: आज नवरात्रि का चौथा दिन, लाडली बहनों के खातों में आएंगे 1500 रुपए, सीएम के कई कार्यक्रम, रेवेन्यू कलेक्शन बढ़ा, राष्ट्रीय पोषण माह में एमपी तीसरे स्थान पर
- UP WEATHER TODAY : मानसून पर लगा ब्रेक, आज शुष्क रहेगा मौसम, तापमान में गिरावट शुरू
