लुधियाना : लुधियाना के आत्म नगर और दाना मंडी इलाके में बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। यह विवाद देखते ही देखते बड़ा विवाद को खड़े कर दिया। इस झगड़ में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की कार को बीच रास्ते रोककर जोरदार हंगामा किया। इस बीच जान से मारने की धमकियां भी दी। मामला इतना बढ़ गया कि पीड़ित छोटी महंत की शिकायत पर थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके पहले भी दोनों पक्ष में कई बार झड़प हो चुकी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित छोटी महंत ने पुलिस को बताया कि 15 जून, को वह आत्म नगर इलाके में बधाई मांगने के लिए गए थे। वहां पहले से ही दूसरा गुट मौजूद था, जिसमें रवीना, मोना, पूजा, सुहाना, रशिका, रूबी, रहमत, हिफाजत, दिलावर मरासी (ढोलकी मास्टर) और ड्राइवर शिव कुंवर शामिल थे। छोटी महंत ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दूसरे गुट को केवल यह सलाह दी थी कि वे उनके इलाके में बधाई मांगने के लिए न आया करें। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि थोड़ी देर बाद जब छोटी महंत अपनी ईको स्पोर्ट्स गाड़ी में वहां से निकल रहे थे, तो उक्त आरोपियों ने दाना मंडी फाटकों के पास उनकी गाड़ी को घेर लिया।

धारदार हथियार से किया हमला पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार हमलावरों को देखकर डर के कारण चालक और ढोलकी मास्टर मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद आरोपियों ने छोटी महंत को जबरन गाड़ी से बाहर निकाला और धारदार हथियारों से उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस झगड़ में कई लोगों को चोट लगी है और आगे के लिए जान से मारने की धमकी भी मिली है।
- Jharkhand News: हेमंत सोरेन की माता के श्राद्ध कार्यक्रम के लिए सुरक्षा कड़ी, 13 IPS और 42 DSP की तैनाती
- दिल्ली की सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार, लगेंगे 50 हजार CCTV कैमरे
- Shardiya Navratri 2026: तीन मुखों वाली मां बगलामुखी, तंत्र साधना-विशेष अनुष्ठानों के लिए प्रसिद्ध है नलखेड़ा का यह पावन धाम
- राहुल ने धक्का देकर उतारा, हरियाणा BJP ने दीपेंद्र हुड्डा की ऐसे ली चुटकी!
- Rajasthan News: CM भजनलाल शर्मा का सख्त रुख, एक पुलिस अधिकारी निलंबित, 6 APO और 2 पद से हटाए गए

