महानगर के पॉश इलाके भाई रणधीर सिंह (बीआरएस) नगर के जे-ब्लॉक स्थित पिज्जा फार्म मैक्सिको रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ गोलियां चला कर फरार हो गए, इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की ट्रेसिंग की. राहत भरी खबर यह है कि अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना से गिरफ्तार कर लिया है.पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरमनदीप सिंह निवासी अमृतसर और हर्षदीप सिंह निवासी गांव नंगल, डेहलों, लुधियाना के रूप में हुई है. वारदात में शामिल उनके तीसरे साथी की पहचान और तलाश जारी है.

जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट पर फायरिंग की वारदात के बाद से ही पुलिस कमिश्नरेट की सीआईए और स्पेशल टीमें आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर रही थीं. तकनीकी सुरागों के आधार पर जब लुधियाना पुलिस की टीम आरोपियों को पकड़ने हिमाचल प्रदेश के ऊना पहुंची, उससे कुछ ही देर पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा और अपने साथ दिल्ली ले गई. अब लुधियाना पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर शहर लाएगी और रिमांड पर गहन पूछताछ करेगी.
अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शूटर इसके पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया है. इन शूटरों को कहां कहां से काम मिलता था और वह किसके गिरोह में शामिल है इसकी भी जांच की जा रही है.
- MP TOP NEWS TODAY: 1 नवंबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
- आंध्र प्रदेश : 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, हालत गंभीर
- पटना में 52वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, CM सम्राट बोले- बदल रहा है बिहार
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को मिला पहला चैंपियन: मैनपाट टाइटंस ने फाइनल में संस्कारधानी को 4-2 से दी शिकस्त, CM साय और केंद्रीय खेल मंत्री ने विजेता टीम को सौंपी ट्रॉफी
- Today’s Top News: सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर को ओमान से गिरफ्तार कर लाया गया भारत, राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा, हड़ताल के बीच पटवारियों पर कार्रवाई, मां के मोबाइल छीनने से नाराज छात्रा ने दी जान, खून से लथपथ मिला युवक का शव… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

