लुधियाना. लुधियाना में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है, वह तीन महीने की गर्भवती थी. मृतका की पहचान 25 साल की हरप्रीत कौर के रूप में हुई है. महिला के परिजनों ने कबड्डी खिलाड़ी पति जसप्रीत पर हत्या के आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि हरप्रीत को कई तरह से प्रताड़ित किया जाता था, उसकी हत्या की गई है, जिसे बाद में इसे सुसाइड का आत्महत्या का नाम दिया जा रहा है.
परिजनों ने बताया कि जब वह घटना स्थल पर पहुंचे तब वहां पर मांजा पड़ा हुआ था. अनुमान है कि जसप्रित ने उसे इससे मारा होगा, इसके पैर के अंगूठे भी टूटे हुए थे और कई जगह चोट के निशान बने थे.
जानकारी के मुताबिक हरप्रीत कौर ने साल 2025 में गांव बुर्ज लिट्टा के जसप्रीत सिंह के साथ शादी की, जसप्रीत पंजाब लेवल का कबड्डी प्लेयर है. हरप्रीत पिछले कुछ समय से घरेलू झगड़ों के लेकर परेशान रहती थी. आरोप हैं कि जसप्रीत उसे दहेज और पैसे के लिए मारता रहता था. इसी कारण वह अपने घर वापिस लौट आई थी.
परिजनों के मुताबिक जसप्रीत एक दिन पहले ही हरप्रीत को मायके से अपने साथ वापिस ले गया. इसके बाद सोमवार रात उसने नशे में आकर पत्नी को पीटा. फिर उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद रात 2 बजे हमें कर फोन कर कहा कि हरप्रीत की तबीयत सीरियस है. मौके पर पहुंचे पर उनकी बेटी मृत पाई गई. परिजनों ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और दादा ससुर को हिरासत में ले लिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी.
- बिहार में आज 18 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 10 अक्टूबर से साफ होगा मौसम, 30 डिग्री तक रहेगा पारा
- UP WEATHER TODAY : प्रदेश के 22 जनपदों में बारिश की संभावना, कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति जस की तस
- MP Morning News: सेवा संकल्प अभियान, हरदा दौरे पर सीएम, 2 साल पहले ही चुनावी मोड में कांग्रेस, हड़ताल पर जाएंगे संविदा बिजली कर्मचारी!
- CG Weather 09 October : छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई के बीच बदलेगा मौसम! जानिए लेटेस्ट वेदर अपडेट
- देश के चार राज्यों के 6 सीटों के उपचुनाव के नतीजे आज, बंगाल के नंदीग्राम-रेजीनगर में भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला

