लुधियाना. लुधियाना में बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमें आवारा कुत्ते ने एक मासूम बच्ची को नोच नोच कर काटा है। बच्चे बाहर खेल रही थी इस दौरान ही यह घटना हुई। उसे किसी तरह कुत्ते से छुड़ाया गया।
लुधियाना में आवारा कुत्तों का खौफ बेहद बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन ऐसी घटना सामने आती है जिसमें रोड में घुमंतु कुत्ते या तो किसी को दौड़ते हैं या तो उन्हें काटकर अपना शिकार बनाते हैं। दो साल की इस मासूम के साथ भी यही हाल हुआ है।
लुधियाना के राजगढ़ फ्यूजन इलाके में एक आवारा कुत्ते ने 2 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ता बच्ची को करीब चार मिनट तक नोचता रहा। उसके रोने की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए और उसे बड़ी मुश्किल से बच्ची को कुत्ते से छुड़ाया। कुत्ते के हमले के बाद खून से लथपथ हालत में बच्ची को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्ची की हालत बेहद नाजुक थी और उसे खून से सना देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए।
- राजस्थान पंचायत चुनाव में दो गांवों ने नहीं डाला एक भी वोट, करौली में 3 कर्मचारी सस्पेंड
- बिहार में अब नदियों की गाद से बनेंगी सड़कें, ‘नदी संजीवनी’ योजना के तहत हुआ MoU
- दर्दनाक हादसा: कपड़े की भारी गांठ के नीचे दबकर मजदूर की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
- नवंबर 2026 में आ रही हैं 5 धांसू गाड़ियां : मर्सिडीज, टोयोटा से लेकर डेंजा तक की बड़ी तैयारी, चेक करें पूरी लिस्ट
- शादी की सालगिरह से लौटकर सोया था युवक, सुबह मिली लाश; डेढ़ साल बाद पत्नी समेत तीन पर FIR

