लुधियाना। प्राइमरी टीचर के लिए एक आवश्यक सूचना समाने आई है, जिसके अनुसार स्टेट कॉसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एस.सी.ई.आर.टी.), पंजाब ने बी. एड. डिग्री के आधार पर नियुक्त प्राइमरी शिक्षकों की पेशेवर योग्यता पूरी करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।
एस.सी.ई. आर. टी., पंजाब ने समूह जिला शिक्षा अफसरों (ए.शि.) को नैशनल इंस्टीच्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एन. आई. ओ.एस.) द्वारा करवाए जा रहे 6 महीने के’ ब्रिज कोर्स’ के लिए संबंधित शिक्षकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 25 दिसंबर है।
आपको जानकारी हो कि यह कोर्स’ प्राइमरी टीचर एजुकेशन’ के लिए 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स है। इसे ओपन और डिस्टेंस लर्निंग (ओ.डी.एल.) मोड के माध्यम से पूरा करवाया जाएगा। एस. सी.ई.आर.टी. द्वारा जारी पत्र में साफ किया गया है कि इन निर्देशों की हू-ब-हू पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होने शिक्षकों को हिदायत दी है कि वे अपने अन.आई.एस. के पोर्टल पर अपना पंजीकण समय रहते जरूर करवाए।

एन.आई.ओ.एस. ने भी उम्मीदवारों को सलाहदी है कि वे आवेदन करने से पहले योग्यता मानदंडों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनकी पालना करें। विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि समय सीमा के अंदर सभी योग्य शिक्षकों का पंजीकरण सुनिश्चित करवाया जाए, जिससे किसी को परेशानी ना हो रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 25 दिसंबर है।
- दिल्ली होटल छेड़छाड़ केस: नागालैंड की महिला की शिकायत पर 3 गिरफ्तार, मर्सिडीज से आए थे आरोपी
- Crude Oil Price Today : अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में फिर उछाल, जानिए पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- संवैधानिक संस्थाओं पर वार करने वाले खुद संविधान को कर रहे तार-तार – संजय झा का विपक्ष पर तीखा हमला
- Defense Orders Rise 19% : ऑर्डर तो बढ़े, अब समय पर डिलीवरी की चुनौती, HAL-BEL समेत इन कंपनियों पर नजर
- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं..,’ पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, बोले- जब तक भारत विकसित नहीं होता, न थकूंगा, न रुकूंगा

